Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मां–बाप से जाने–अनजाने में हो जाती हैं ये गलतियां

 

child

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ मार्च ।
पहली बार माता–पिता बनने का एहसास अलग ही होता है । पहला बच्चा होने के बाद परिवार में खुशियां तो आती हैं लेकिन साथ ही साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं । इसी जिम्मेदारी को संभालते–संभालते कुछ गलतियां भी हो जाती हैं ।

क्या आपको याद है जब आप पहली बार साइकिल चलाना सीख रहे थे तो कितनी गलतियां की थीं? क्या आपको ये याद है कि जब आपने किचन में कदम रखा था तो कितनी बार नमक का अंदाजा गलत हो गया था? जब हम पहली बार कुछ करते हैं तब गलतियां तो होती ही हैं ।

ऐसा ही कुछ नए पेरेंट्स के साथ भी होता है । बच्चे पालना एक कला है और सभी को ये कला सीखने में कुछ समय तो लगता ही है । आमतौर पर नए पेरेंट्स को बहुत सी सलाह और सुझाव दिए जाते हैं । कई बार तो ये सुझाव बहुत मददगार साबित होते हैं पर कई बार वो कंफ्यूज हो जाते हैं और गलतियां कर बैठते हैं ।

यह भी पढें   पूर्व सचिव किशोर थापा बने त्रिभुवन विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष

ये हैं वो गलतियां जो ज्यादातर पैरेंट्स अनजाने में कर बैठते हैं :

१. छोटी–छोटी चीजों से घबराना नहीं चाहिए । अगर आप छोटी-छोटी बातों पर चिंता करने लगेंगे तो आप अपने बच्चे के साथ जिंदगी के खुशनुमा पल को नहीं जी पाएंगे । हालांकि गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए ।

२. अपने बच्चे को कभी भी जोर से रोने से ना रोकें । रोना बच्चों के लिए कम्यूनिकेशन का एक तरीका है । अगर आप उन्हें रोकेंगे तो आगे चलकर उन्हें कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी हो सकती हैं ।

यह भी पढें   लामिछाने सहित अन्य नेताओं द्वारा वाहनों में काले शीशे का प्रयोग

३. अपने बच्चे के खाने या सोने के पैटर्न की कभी भी दूसरे बच्चे से तुलना नहीं करनी चाहिए । ऐसा करके आप अपना ही टेंशन बढ़ाएंगे । आपके लिए ये जानना जरूरी है कि हर बच्चा एक जैसा नहीं होता ।

४. जब बच्चे के दांत निकलने लगें तो उन्हें फीडिंग बोतल से दूध नहीं पिलाना चाहिए । बोतल से दूध पिलाने से आपके बच्चे के दांतों का विकास रुक सकता है ।

५. ख्याल रखें कि आप अपने पार्टनर या परिवार के अन्य सदस्यों को नजरअंदाज ना करें । अपने बच्चें के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना जरुरी है लेकिन परिवार के अन्य सदस्य की अनदेखी न करें ।

यह भी पढें   प्रचण्ड ने सरकार का ध्यान किसान–हितैषी नीतियों की ओर दिलाया

६. अपने बच्चे के सामने अपने पार्टनर से ना लड़े । ऐसा आपको लगता होगा कि बच्चे कुछ नहीं समझते लेकिन कई अध्ययनों में ये बात सामने आ चुकी है कि पैरेंट्स के झगड़ों का बच्चे पर मनोवैज्ञानिक असर होता है ।

७. जरुरी नहीं कि पैरेंटिंग के लिए जो भी सुझाव आप पढ़ें या सुनें वो सही ही हो । आप अपने बच्चे को सबसे अच्छी तरह से जानते हैं और समय के साथ आप हर चुनौती का सामना करना सीख जाएंगे ।

-एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed