Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोपहर में सोने की आदत है तो जरा ध्यान दें !

 

sleeping
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३० मार्च ।
वीकेंड में अगर आप भी दोपहर का समय सोकर गुजारते हैं या फिर दोपहर के वक्त मिले फुरसत के पलों में साना आपका पसंदीदा शगल है तो जरा हाल ही में हुए इस शोध पर ध्यान दें । एक शोध के मुताबिक दिन में एक घंटे से ज्यादा सोने वाले लोगों में टाइप– २ डायबिटीज का खतरा ४५ फीसदी तक बढ़ जाता है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य मनिष मिश्र सहमहामंत्री पद के लिए उम्मीदवारी देंगे

यूनिवर्सिटी अाँफ टोक्यो के अनुसंधानकर्ताओं ने तीन लाख से अधिक लोगों की भागीदारी वाले २१ अध्ययनों से के डाटा के जरिए इस बात की पुष्टि की है । उन्होंने पाया कि ६० मिनट से ज्यादा समय तक नींद नुकसानदेह हो सकती है और ज्यादा सोने से इसका खतरा बढ़ता है । बहरहाल, ४० मिनट से कम समय तक दिन में नींद लेने का संबंध डायबिटीज के खतरे से नहीं है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि दिन में लंबी नींद का परिणाम रात में नींद बाधित होने के रूप में निकल सकता । यह नींद से जुड़ी बीमारियों जैसे, दिल का दौरा, ब्रेन हेमरेज, दिल की बीमारियों और टाइप–२ डायबिटीज सहित अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है ।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि काम और सामाजिक जीवन शैली के चलते नींद पूरी नहीं होने का परिणाम ज्यादा भूख लगने के रूप में निकल सकता है जिससे टाइप–२ डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com