नेपाल में बेरोजगारी नें चरम सिमा किया पार, मियादी पुलिस में हो रहा हैं मरामार
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३० मार्च ।
स्थानीय तह के चुनाव के लिए देश भर से मियादी पुलिस में भर्ती होने वालों के आवेदन की तादाद स्थानीय ८१ हजार पहुँच चुकी है ।
आगामी बैशाख ३१ गते को होने वाले स्थानीय तह के चुनाव के लिए लागि ७५ हजार मियादी पुलिस की माँग है, जबकि आवेदन खुला करने के आज छठवें दिन में ही इतनी बड़ी तादाद में आवेदन आ चुके हैं ।
पुलिस हेडक्वार्टर नक्साल के मुताबिक चैत ११ गते से खुला किए गए मियादी पुलिस में भर्ती होने के लिए १८ साल लेकर ५३ तक की उम्र के नेपाली नागरिक आवेदन दे सकते हैं ।


