राशि के अनुसार लगाएं पेड़
पेड़ों को देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि प्रत्येक व्यक्ति की राशि का एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। इसके रोपण से शुभफल मिलता है। वास्तु में राशि के अनुसार पेड़ लगाना सकारात्मक फलदायक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार पेड़-पौधों से भी पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। लेकिन ऐसा तभी होगा जब आप राशि अनुसार इनसे जुड़े उपाय करें। पैसों से जुड़ी परेशानियों के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष में बारह राशियों के स्वामी ग्रह बताए गए हैं। इन ग्रहों का पेड़ पौधे और वनस्पतियों पर प्रभाव बताया गया है।


