पत्रकार रौनियार सम्मानित : मनोज बनैता,
मनोज बनैता, सिरहा, ९ अप्रिल । सद्भावना पार्टी का बिरगञ्ज नगर समिति ने पत्रकार चन्दन रौनियार को सम्मानित किया है । पार्टी के बिरगञ्ज नगर कार्यालय श्रीपुर मे हुये कार्यक्रम मे प्रेसमञ्च नेपाल का केन्द्रिय सदस्य भी रहे रौनियार को सम्मानित किया गया है । विरगंज कार्यसमिति के अनुसार रौनियार पत्रकारिता मे कृयाशिल एवं मधेस के विभिन्न जिले मे जाकर सत्य तथ्य समाचार सम्पे्रषण करके सिर्फ पार्टी ही नही बल्की सम्पूर्ण मधेश के लिए सराहनिय काम किया है । रौनियार रिपोर्टिङ्ग के क्रम मे बीरगंज जाने पर उनको सम्मान करने का जानकारी नगर कार्यसमिति का उपाध्यक्ष सुरेश साह कानु ने दिया है । कार्यक्रम मे प्रेस मञ्च नेपाल का कोषाध्यक्ष एसएम जहाँगस्त, पर्सा अध्यक्ष बिजय ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष सुरेश साह कानु, नगरसचिव संजय पटेल, युवा बिद्यार्थी नेता राहुल गुप्ता, नईम अन्सारी, लगायत के नेतागण की उपस्थिति बताया गया है । कार्यक्रम नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सर्राफ के अध्यक्षता मे हुवा था जिसमे सद्भावना का केन्द्रिय सदस्य नेजामुदिन समानी के प्रमुख अतिथि थे । कार्यक्रम मे पर्सा जिल्ला उपाध्यक्ष ईश्वरचन्द यादव, महिला समिती की जिल्ला अध्यक्ष रेखा साह लगायत ने रौनियार को शुभकामना देते हुवे और कृयाशिल होकर आगे बढ्ने का सुझाव दिया है । इसीतरह प्रेस मञ्च सिरहा कार्य समिति ने भी पत्रकार रौनियार को बधाई दी है । कार्यक्रम का सहजीकरण नगर कार्य समितिके कोषाध्यक्ष पन्नालाल पटेल ने किया था । पत्रकार रौनियार काठमाडौं से प्रकाशित टुडेखबर डट कम और मधेश न्यूज डट कमका सुनसरी जिला संवाददाता है ।



