Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिटिजन्स बैंक का १० वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

 

Citizens bank

काठमांडू, हिमालिनी सम्वाददाता,२० अप्रैल।

सिटिजन्स बैंक का १० वां वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को एक भव्य समारोह के बीच सम्पन्न हुआ । बैंक के अध्यक्ष डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने कहा कि बैंक अपनी स्थापना काल से ही हिमाल, पहाड़ व तराई के विभिन्न शहरों में सेवा प्रदान करता आ रहा है । इसके अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं को भी मानवीय सहयोग स्वरुप आर्थिक सहयोग भी करता आ रहा है ।

अवसर पर आरोग्य फाउण्डेशन, चितवन मानव सेवा आश्रम, कमल निम्न माध्यमिक विद्यालय, कुलेश्वर माध्यमिक विद्यालय, बन्दी सहायता नेपाल, स्नो याक फाउण्डेशन, बेबी लाइफ होम, साथ, वुमन हेल्थ स्क्रीन, नर्वदेश्वर महादेव त्रिवेणी गुठी, दीर्घायु गुरु अस्पताल, त्रिवेणी सामुदायिक पुस्तकालय, संगीतकार संघ नेपाल आदि संस्थाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया । इसी प्रकार बैंक में दो कार्यकाल पूरा करने वाले संचालक समिति के सदस्यद्वय बालकृष्ण प्रसाई व मनोहर दास मूल को ‘दीर्घ सेवा सम्मान पदक’ तथा बैंक में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कर्मचारियों को भी प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया ।
देशभर में बैंक की कुल ५८ शाखाएं हैं । इनमें से प्रांत नं. १ में ७, प्रांत नं. २ में ६, प्रांत नं. ३ में २७, प्रांत नं. ४ में ३, प्रांत नं. ५ में ५, प्रांत नं. ६ मे ५, व प्रांत नं. ७ में ३ शाखाएं संचालित हैं । चालू वित्त वर्ष में मकवानपुर, नवलपरासी, मनांग व पाल्पा जिलों में भी शाखा स्थापना करने की जानकारी अध्यक्ष शर्मा ने दी । इसी प्रकार चालू वित्त वर्ष में बैंक ने ४७ अरब ८० करोड़ रुपये हाइड्रोपावर, पर्यटन, कृषि, उद्योग व व्यापार जैसे क्षेत्रों में लोन के रुप में सहयोग प्रदान करने की जानकारी भी दी गई ।
मौके पर चीफ एग्जीक्यूटिभ ऑफिसर राजनसिंह भंडारी, निदेशक बालकृष्ण प्रसाई, प्रकाशचन्द्र मैनाली, विजय ध्वज कार्की, मनोहर दास मूल, प्रविनकुमार कार्की, डॉ. चन्दा कार्की व अवनिन्द्र कुमार श्रेष्ठ, शेयर होल्डर एवं पत्रकारों की उपस्थिति थी ।
बैंक के अध्यक्ष डॉ. शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

यह भी पढें   नेपाल में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में भारी कटौती, जानें नए दाम

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed