Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. राउत को हिरासत में लागु औषध के बन्दी द्वारा हमला, खान के घर तलाशी

 

ck-raut-in-hospital

वैशाख ८ गते, शुक्रवार, हिमालीनि डेस्क, काठमाण्डू । स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी कराया है कि राज्य विरुद्ध सांगठनिक अपराध मुद्दा में रुपन्देही प्रहरी हिरासत में रहे डा. सीके राउत को रूपन्देही के डी.एस.पी. बेल बहादुर पाण्डे की सक्रियता मे डा. सीके राउत उपर प्रहरी हीरासत में चरम यातना दी गई है | डा. राउत को लुम्बिनी अंचल अस्पताल मे इलाज  कराया गया |  स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के केन्द्रिय संयोजक डा. सिके राउत को बयानके लिए बुटवल ईलाका प्रहरी कार्यालय से बैशाख ७ गते भैरहवा अदालत ले जाकर बयान लिया गया था | बयान समाप्त होने के बाद रात मे डा. राउत को जिल्ला प्रहरी कार्यालय भैरहवा में रखा गया था | उसी क्रम मे जिल्ला प्रहरी कार्यालय के डी. एस. पी. बेल ब. पाण्डे के आदेश मे प्रहरी निरिक्षक जिनलाल चुदामी द्वारा २१ अपराधी रहे हीरासत कक्ष मे डा. राउत को ले जाकर नियोजित रूप मे  अपराधि मार्फत सांघातिक आक्रमण कराकर बेहोस कर दिया गया था | मारपीट से बेहोस होने के बाद डा. राउत को उसी रात ११.०० बजे लुम्बिनी अञ्चल अस्पताल बुटवल लेजाकर दवा करके पुनः भैरहवा हीरासत में लाकर रखा गया | इसकी जानकारी डा. सीके राउत स्वयं ने हीरासत मे मिलने गए शुभचिन्तकों के समक्ष रखा है |

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चौकसी होगी और मजबूत, मुख्य सचिव ने किया जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

अब्दुल खान के घर छपा मारी

इसबीच एक और खबर के अनुसार कलह  रात १० बजे बर्दिया जिला के पुलिस ने अब्दुल खान के घर माेहम्मदपुर वार्ड नं ४ में पांचवी बार छापा मारा है |  खान के अनुसार परिवार काे धमकाया गया , गोली मरने तक की गाली भी दिया गया |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *