Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा के रघुनाथपुर गाविस पिछले ५४ दिनों से आंदोलनरत है

 

raghunathpur-dhanusha

जनकपुर, २६ अप्रैल | धनुषा जिल्ला स्थित राजनैतिक एवम धार्मिक महत्व रखे रघुनाथपुर गाविस पिछले ५४ दिन अर्थात २०७३/११/१९ से आंदोलनरत है परंतु नेपाल सरकार के कान पर जूं नही रेंगी। आंदोलन का कारण है उस गाविस को नगरपालिका में मिलाना।कल हुए विशाल विरोध सभा मे स्थानीय वासी के अनुसार नेपाल सरकार ने पुनर्निर्माण के नाम पर हमारे गाँव को टुकड़ो में बाँट दिया और गावँ का नामोनिशान मिट गया जो हमे कतई मंजूर नही है। उनका कहना है कि हमारा गाँव गांवपालिका ही बने नगरपालिका बनाना हमे मंजूर नही। उस विरोध सभा मे लगभग सभी राजनैतिक दल के स्थानीय नेता कार्यकर्ता सहभागी हुए थे। विरोध सभा मे ऐक्यबद्धता जनाते हुए संयुक्त युवा मोर्चा के संयोजक दीपक झा ने अपना मन्तव्य रखते हुए कहा कि जो नेता कार्यकर्ता यहाँ विरोध कर रहे हैं वह अपने पार्टी में दवाब क्यो नही दे रहे ? काँग्रेस एमाले माओवादी पार्टी अपने कार्यकर्ता के इस मांग को अगर नही मान रही है तो उन पार्टीयों का सिर्फ झोला उठाने के लिए क्यो रहे ? क्या इस गाँव के आवाज नेपाली सत्ता को सुनाई नही देती जो करीब दो महीने से चल रहे आंदोलन को सम्बोधन करे ? विरोध सभा मे बोलते हुए वक्ताओं ने नेपाल सरकार को चेतावनी दी कि जब तक इस गाँव को गांवपालिका नही बनाया जाता, इस गाँव मे कोई चुनाब नही होने देंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *