बिलकुल सही समय पर कार्की के विरुद्ध में महाअभियोग दर्ज हुआ : प्रधानमंत्री प्रचण्ड

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २ मई ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की के विरुद्ध दर्ज किए गए महाअभियोग प्रस्ताव को सही ठहराते हुए कहा कि बिलकुल सही समय पर इसे लाया गया है ।
प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुए नेकपा माओवादी केंद्र के केंद्रीय कार्यालय की बैठक में प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा— “हो सकता है कि महाअभियोग प्रस्ताव को देखकर ऐसा लगता हो कि ये आईजीपी प्रकरण से प्रेरित है पर ये महज क्षेत्राधिकार का विषय है ।”

