Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कल होगें तीनों प्रदेशों के उम्मीदवारों के नामावली प्रकाशित

 

local-election
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ मई ।
तीन प्रदेशों के कुल २८३ स्थानीय तहों में वैशाख ३१ गते को होने जा रहे चुनाव के लिए कल निर्वाचन आयोग में पंजीकृत हुए उम्मीदवारों की नामावली के प्रकाशन और उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के लिए समय तय किया गया है ।
निर्वाचन आयोग ने दर्ज उम्मीदवारों की नामावली प्रकाशन के लिए कल दोपहर १ बजे और नाम वापस लेने के लिए कल शाम ५ बजे का समय निर्धारित किया है । पहले चरण के चुनाव के किसी भी उम्मीदवार को लेकर कोई शिकायत या विरोध होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए आयोग ने आज सुबह १० बजे से लेकर दोपहर १ बजे तक का समय निधारित किया था ।
आयोग के मुताबिक वैशाख २२ गते शुक्रवार को उम्मीदवारों की अंतिम नामावली प्रकाशित की जाएगी और चिह्न प्रदान किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com