संघीय गठबन्धन के तत्कालीन सयाेजक उपेन्द्र यादव काे पद से हटाने का राजपा का निर्णय
राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के अध्यक्ष मंडल के संयोजक श्री महंथ ठाकुर जी के नेतृत्व में हुई बैठक में संघीय गठबंधन के संयोजक की जिम्मेदारी से तत्कालीन संयोजक श्री उपेंद्र यादब को हटाने का निर्णय किया गया है ।बैठक की धारणा थी कि उपेंद्र यादव जी ने मधेशी, थारू,आदिवासी जनजाति,शिल्पी,मुस्लिम आदि समुदाय के मुद्दे को तिलांजलि देते हुए संबिधान संशोधन के बिना स्थानीय निर्वाचन में भाग लेने का निर्णय किया है ।इसलिए उन्हें संयोजक पद से हटाया जा रहा है । साथ ही सरकार से आग्रह किया गया है कि संबिधान संशोधन तत्काल कर के निर्वाचन का माहौल बनाये अन्यथा अविलंब आंदोलन की घोषणा के लिए राजपा नेपाल बाध्य होगी ।


