Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘बाहुबली’ का बजट प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, सुनेंगे तो हो जाएगें हैरान

 

bahubali
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ मई ।
अगर आप ये सोच रहे होंगे कि बाहुबली द बिगिनिंग की सक्सेस से इसके कलाकारों की जेब भारी हो गई होगी, तो आपका सोचना गÞलत है। इस फिल्म को जो कामयाबी मिली है, उसके अनुपात में कलाकारों को जो फीस मिली है, वो ऊंट के मुंह में जीरे की तरह है ।
ये राज फिल्म के को प्रोड्यूसर शोबु यरलगड्डा ने खोला । कुछ अर्सा पहले एक कार्यक्रम में शोबु ने कहा कि फिÞल्म का जो बजट है, उसके मुकाबले कलाकारों को कुछ भी नहीं मिला है । बजट का बड़ा हिस्सा इसकी मेकिंग पर खर्च हुआ है। मुझे खुसी है कि पैसा फिजूल नहीं गया। शोबु ने फिल्म का बजट भी बताया। उनके मुताबिक फिल्म की दोनों फ्रेंचाइजी पर लगभग द्धछण् करोड़ का खर्च आया है। कई लोगों ने सोचा कि इतना पैसा खर्च करना बेवकूफी है। शोबु बताते हैं कि ये बातें सुनकर उनके जहन में भी ये बात आती थी कि क्या वो सही काम कर रहे हैं। रिलीज से पहले तक अंदाज नहीं था कि इस तरह के रिटर्न्स मिलेंगे।

यह भी पढें   लुम्बिनी में बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन, भारत-नेपाल सांस्कृतिक व बौद्धिक साझेदारी हुई और मजबूत

बाहुबली द कन्क्लूजन २८ अप्रैल को रिलीज हो चुकी है और थिएटर्स में खुब चल रही है। बाहुबली द बिगिनिंग २०१६ में रिलीज हुई थी और फिल्म ने दुनियाभर में करीब ५८६ करोड़ का कलेक्शन किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *