Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अचारसंहिता विपरीत काम करनें बालें पर करेंगें कडा कारवाही

 

chunav1
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ मई ।
निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता के विपरीत मोटरसाइकल रैली निकालने वाले दलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

ललितपुर जिले की महालक्ष्मी नगरपालिका में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और नई शक्ति पार्टी नेपाल के मोटरसाइकल रैली निकालने के बाद आयोग ने २४ घंटे के भीतर स्पष्टीकरण पेश करने का आदेश दिया है ।

चुनाव आचार संहिता में चुनाव प्रचार के मद्देनजर मोटरसाइकल समेत इंसानों व मालसामान की ढोआई में इस्तेमाल होन वाले साइकल, रिक्शा, तांगा, बैलगाड़ी जैसे वाहनों के प्रयोग पर पाबंदी लगाई है ।

यह भी पढें   उत्तरी सीमा पर चीन का विकास, नेपाल की चुप्पी और बढ़ता प्राकृतिक जोखिम : अनिल तिवारी

वहीं एक ऑनलाइन के जÞरिए चुनाव आचार संहिता के विपरीत मत सर्वेक्षण का हवाला देकर प्रकाशित किए गए समाचार को लेकर आयोग का गंभीर ध्यानाकर्षण होने की जानकारी प्रवक्ता सूर्य प्रसाद शर्मा ने दी है ।

आचार संहिता के मुताबिक उम्मीदवारों की उम्मीदवारी दर्ज होने से लेकर मत परिणाम घोषित न होने तक मत सर्वेक्षण और सर्वेक्षण का परिणाम साझा किया जाना अनुचित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com