Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुख्यात बब्लू दूबे की बेतिया कोर्ट में गोली मारकर हत्या

 

 

*रिपोर्ट-एम.के. प्रियदर्शी_* *बेतिया{प.चंपारण}*- उत्तर बिहार का कुख्यात अपराधी सरगना बब्लू दूबे मारा गया। आज अज्ञात अपराधियों ने पुलिस अभिरक्षा के बीच बेतिया कोर्ट परिसर में गोली मारकर दूबे की हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब एक मुकदमे में पेशी के बाद उक्त कुख्यात अपराधी कोर्ट की सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार दो अपराधियों ने बब्लू दूबे पर हमला किया। अपराधियों ने दूबे को पांच गोली मारी। गोलियों की तड़तड़ाहट से बेतिया कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गयी। इसी बीच अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते हीं बेतिया के एसपी विनय कुमार कोर्ट परिसर पहुंचे। खून से लतपथ दूबे को पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढें   सरकार के विरोध में प्रदर्शन

काफी सुरक्षित क्षेत्र समझे जाने वाले कोर्ट परिसर में घटित इस घटना से पूरे बेतिया शहर में सनसनी फैल गयी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमा को सील कर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही है। कुख्यात

Babalu-Dubeyपूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना अन्तर्गत सिसवा खरार गांव का रहने वाला था। दूबे के खिलाफ पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर एवं गोपालगंज जिले के कई थानों में करीब छह दर्जन मामले दर्ज हैं। दूबे पर दर्ज अधिकांश मामले रंगदारी, लूट, हत्या एवं अपहरण से संबंधित हैं। अपनी गिरफ्तारी से पूर्व इस कुख्यात अपराधी ने उत्तर बिहार की पुलिस का नाकोदम कर दिया था। वह हर हमेशा नई घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते रहता था। दूबे की गिरफ्तारी वर्ष 2013 में पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमावर्ती आदापुर थाना क्षेत्र से उस समय हुई थी जब वह नेपाल जाने के फिराक में था। फिलहाल वह बेतिया जेल में बंद था। कुख्यात दूबे की हत्या की खबर मिलते ही उसके सिसवा खरार स्थित पैतृक आवास पर मातमी सन्नाटा पसर गया। वहां कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान एक कुख्यात की हत्या कर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। अब देखना यह है कि पुलिस अपराधियों द्वारा दी गयी चुनौती को स्वीकार करती है या नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *