तीनों तहों के चुनाव के बाद संविधान संशोधन किया जा सकता है : नेता खनाल

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २० मई ।
नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल ने कहा— “अब निर्धारित तिथि में दूसरे चरण का चुनाव कराने के प्रति सरकार को गंभीरता के साथ जुटना होगा ।”
आज विराटनगर में नेकपा एमाले मोरङ के बुलाए प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने वाले माघ – ७ गते के भीतर तीनों तहों के चुनाव संपन्न करने की बाध्यता का जिक्र करते हुए उन्होंने दूसरे चरण के स्थानीय तह के चुनाव की प्रक्रिया अबिलम्ब शुरु करने का सरकार से आग्रह किया ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि संविधान संशोधन करने का अधिकार मौजूदा व्यवस्थापिका को नहीं है वरिष्ठ नेता खनाल ने कहा कि तीनों तहों के चुनाव कराने के बाद संविधान संशोधन किया जा सकता है ।

