आतंकी खुदा को नहीं, बल्कि मौत को पूजते हैं।”ट्रम्प
रियाद. प्रेसिडेंट बनने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प पहले विदेश दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे। उन्होंने यहां शनिवार को कहा कि आतंकी खुदा को नहीं बल्कि मौत को पूजते हैं। इससे पहले उन्हाेंने सऊदी के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशाें के बीच 110 अरब डॉलर (करीब 7 लाख करोड़ रुपए) की हथियारों की डील हुई। ट्रम्प ने किंग सलमान समेत सऊदी के अमीरों के साथ तलवार (सोर्ड) डांस भी किया। ट्रम्प ने अपनी स्पीच में कहा, “हमारी लड़ाई अलग-अलग आस्थाओं और सभ्यताओं के खिलाफ नहीं है। यह लड़ाई अच्छे और बुरे के बीच है। जब लोग मारे जा रहे हों, तो यह आस्था नहीं है। चाहे वो मुस्लिम हों या ईसाई, शिया हों या सुन्नी, वो ईश्वर के बच्चे हैं। उनकी मौत सभी का अपमान है। आतंकी खुदा को नहीं, बल्कि मौत को पूजते हैं।”


