कल तक प्रचण्ड की आलोचना करने वाले ओली अचानक उनकी प्रतिरक्षा में
माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड जब से प्रधानमन्त्री बने हैं तब से एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली उनकी आलोचना करते आए हैं पर मंगलवार अचानक उन्होंने अपना रुख बदल लिया है और प्रचण्ड के पक्ष में और काँग्रेस सभापति शेर बहादुर देउवा के विरुद्ध खडे हो गए हैं ।
एमाले प्रचार विभाग द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन में ओली देउवा के विरुद्ध बरसते नजर आए । उन्होंने कहा कि देउवा कुछ दिन इंतजार नहीं कर सकते ? उन्होंने देउवा के उपर सत्ता भोगी का आरोप लगाया है ।
एमाले अध्यक्ष ओली ने कहा कि देउवा को लोकतंत्र से कोई मतलब ही नहीं है जब नेपाल में लोकतंत्र का आन्ँदोलन चल रहा था तभी वो विलायत में घूम रहे थे । नेपाल जब वापस आए तो गृहमंत्री पद पर बैठकर गोली को आँख नहीं होती है जैसी गैरजिम्मेदाराा वक्तव्य दिया ऐसे लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है ।
एमाले अध्यक्ष ओली कहा कि देउवा प्रधानमन्त्री होते हैं तो दूसरे चरण के स्थानीय चुनाव और उसके बाद प्रदेश तथा केन्द्रीय संसद के चुनाव होने पर विश्वास नहीं किया जा सकता है ।


