Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आन्दोलन का एलान : संघीय गठबन्धन करेंगें चुनाव बहिष्कार(प्रेस विज्ञप्ति)

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २६ मई ।

संशोधन बगैर के चुनाव का बहिष्कार करेंगें, चुनाव नहीं होने देगें : संघीय गठबन्धन

राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल के नेतृत्व मे रहें संघीय गठबन्धन ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। राजपा नेपाल के पार्टी कार्यलय विजुलीवजार मे सम्पन्न हुये प्रेस कन्फ्रेन्स में राजपा सहित के संघीय गठबन्धन ने आन्दोलन के कार्यक्रम तय कर के घोषणा किया हैं ।

आन्दोलन के कार्यक्रम कुुछ इस तरह है —

  • जेठ १३ गते जिला के सभी उपमहानगरपालिका, नगरपालिका र नगरपालिका सदरमुकाम मे मशाल जुलुस प्रदर्शन करेंगें ।

  • जेठ १४ गते जिला सदरमुकाम, नगरपालिका और गाउपालिका मे लाठी जुलुस प्रदर्शन करेंगे ।

 

  • जेठ १५ गते विभिन्न संघ–संस्था के प्रतिनिधि, उद्योगी व्यापारी, बुद्धिजीवी, विभिन्न पेशाकर्मी, पत्रकार, युवा, छात्र, मजदूर आदि के वृहत अन्तरक्रिया कार्यक्रम तथा शाम को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आन्दोलन मे शहादत प्राप्त किये शहीदों के याद में सभी मुख्य चौक चौराहा में मैनबत्ती प्रज्जवलन कर के श्रद्धाञ्जली देंगें ।

इसी तरह,

  • जेठ १६ गते जिला मे रहे प्रत्येक नगरपालिका, गाऊंपालिका के निर्वाचन कार्यालय मे तालाबन्दी के साथ साथ घेराव का भी काम करेंगें ।

 

  • जेठ १७ गते सभी जिलों के मूख्यालय में, नगरपालिका और प्रमुख हाट बाजार में मसाल जुलुस प्रदर्शन करनें के भी आन्दोलन के कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

 

  • जेठ १८ और १९ को मधेश–थरुहट–लिम्बुवान बन्द, आमहड़ताल और उम्मेदवारी प्रक्रिया को सक्रियता के साथ अवरोध करेंगें ।

About Author

यह भी पढें   एकबार फिर सबसे पहले मित्र राष्ट्र भारत ने सहायता का हाथ बढाया
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com