राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी द्वारा सम्मान वितरण
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने नवें गणतन्त्र दिवस के अवसर में शुक्रबार अपने तथा उपराष्ट्रपति के सदस्य सहित २ सौ ५८ को सम्मान विभूषण से सुशोभित किया है।
राष्ट्रपति भवन शीतलनिवास में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति भण्डारी ने नेकपा एमाले के तत्कालीन महासचिव एवं पति मदन भण्डारी को मरणोपरान्त नेपाल रत्न विभूषण प्रदान् किया। जिस विभूषण को भण्डारी की बेटी उषाकिरण भण्डारी और निषाकुसुम भण्डारी ने ग्रहण किया ।
इसी तरह उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन के बेटे दीपेशकुमार पुन को जनसेवाश्री पदक से विभूषित किया गया है ।
विभूषण, तक्मा तथा पदक वितरण का स्पष्ट मापदण्ड नहीं होने की वजह से यह सम्मान काफी समय से अपने अपने परिवार को देने का चलन चलता आया है । पञ्चायत काल से प्रजातन्त्र काल तक राजपरिवार के सदस्यों को प्राथमिकता के साथ विभिन्न विभूषण दिया जाता था यही परम्परा अाज भी कायम है ।





