चुनाव कें तिथि फिरसें होगें फेरबदल, कक्षा ११ विद्यार्थी परेशान

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३१ मई ।
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने आज प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डाँ अयोधीप्रसाद यादव और आयुक्तों के साथ इसी आषाढ ९ गते के लिए तय दुसरे चरण के चुनाव की तिथी के बिषय में परामर्श किया हैं ।
मुलाकात के दरमीयान चुनाव के लिए राजनीतिक सहमति ढुढने का प्रयास जारी रखने और मुस्लिम समुदाय का पर्व रमजान समेत को सम्बोधीत करने के लिए दुसरे चरण के चुनाव की तिथी में फेरबदल करने के बिषय में सरकार की ओर से प्रधानमन्त्री ने राय मागी थी । ये जानकारी आयोग के प्रवक्ता सूर्यप्रसाद शर्मा द्धारा जारी विज्ञप्ती में उल्लिखीत हैं ।
प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में हुई मुलाकात में पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और उपप्रधान तथा गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि भी उपस्थित थें ।




