Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दी सिनेमा की मशहूर अदाकारा नर्गिस का अाज है जन्मदिन

 

1जून

मुंबई। हिंदी सिनेमा को शुरूआती दौर में जिन अभिनेत्रियों ने उंचाई दी है उनमें एक नाम उस दौर की खूबसूरत एक्ट्रेस नर्गिस का भी है। नर्गिस राज्यसभा के लिए नॉमिनेट होने और पद्मश्री पुरस्कार पाने वाली पहली हीरोइन थीं। उनके अभिनय का जादू कुछ ऐसा था कि साल 1968 में बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड उन्हें ही दिया गया। 1 जून को नर्गिस दत्त का जन्मदिन होता है। आइये इसी बहाने जानते हैं इस कमाल की अभिनेत्री के बारे में कुछ दिलचस्प बातें..

बेबी नर्गिस के नाम से हुईं मशहूर

नर्गिस के बचपन का नाम फातिमा राशिद था। उनका जन्म 1 जून 1929 को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता शहर में हुआ था। नर्गिस के पिता उत्तमचंद मोहनदास एक जाने-माने डॉक्टर थे। उनकी मां जद्दनबाई मशहूर नर्तक और गायिका थी। मां के सहयोग से ही नर्गिस फ़िल्मों से जुड़ीं और उनके करियर की शुरुआत हुई फ़िल्म ‘तलाश-ए-हक’ से। जिसमें उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। उस समय उनकी उम्र महज 6 साल की थी। इस फ़िल्म के बाद वो बेबी नर्गिस के नाम से मशहूर हो गयीं। इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में की।

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *