Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में हावा से विजली निकालेंगें डेनमार्क, प्रधानमंत्री नें दिया अनुमति

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २ जून ।
इनवेस्टमेंट बोर्ड ने डेनमार्क के वेस्टाज विंड सिस्टम कंपनी को हवा से बिजली निकालने की संभाव्यता का अध्ययन करने की अनुमति देने का निर्णय किया है ।

प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड की अध्यक्षता में बोर्ड के कार्यालय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र नयाबानेश्वर में हुई बैठक ने नेपाल के विभिन्न स्थानों में हवा के दबाव का अध्ययन करने की स्वीकृति देने, तामाकोसी जलविद्युत परियोजना निर्माण को द्रुत गति में आगे बढ़ाने लगायत के निर्णय किए । ये जानकारी सूचना तथा संचार मंत्री सुरेंद्र कुमार कार्की ने दी ।

यह भी पढें   कनाडा फीफा विश्वकप २०२६ से बाहर

मंत्री कार्की के मुताबिक बैठक में केरुंग–काठमांडू रेलमार्ग के संबंध में अध्ययन, ऊपरी कर्णाली, अरुण तीसरी जलविद्युत परियोजना में निवेश, नेपाल में रासायनिक मल उद्योग की स्थापना लगायत विषयों में भी विचार–विमर्श हुआ था ।

बैठक में प्रधानमंत्री प्रचंड, सरकार के मंत्री गण, मुख्य सचिव, इंवेस्टमेंट बोर्ड के अध्यक्ष, उद्योग वाणिज्य महासंघ के पदाधिकारी गण लगायत उपस्थित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *