पत्रकारों और कर्मचारियों के बीच राजनीतिक चालबाजी : मंत्री सुरेन्द्र कार्की

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ मई ।
सूचना तथा संचारमंत्री सुरेंद्र कुमार कार्की ने कहा— “मैं अगर सरकार से बाहर रहा तो भी सूचना तथा संचार के क्षेत्र को प्रभावकारी बनाने के काम में सक्रिय रहूँगा ।”
संचार मंत्रालय द्वारा सिंहदरबार में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कार्की ने कर्मचारियों और पत्रकारों के बीच में ही राजनीतिक चालबाजी होने को दुखद बताया ।

