Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्‍यार अंधा होता है क्या !! क‍िसी ने प्‍यार में सांप को बनाया पत‍ि, क‍िसी ने कुत्‍ते तो क‍िसी ने डॉल्‍फ‍िन से रचाई अजीबोगरीब शादी

 

सांप से शादी: 

ओडिशा के खुर्द जिले से 14 किमी दूरी पर अताला गांव की 30वर्षीय बिमबाला के घर के करीब एक बहुत पुराना ब‍िल था। उस ब‍िल में एक सांप रहता था। वह उसे न‍ियम‍ित द‍िन में कई बार दूध प‍िलाती थी। सांप भी रोज ब‍िल से आकर आराम से ब‍िमबाला के हाथों से दूध पीकर वापस चला जाता था। देखते ही देखते ब‍िमबाला को कब उससे प्‍यार हो गया पता नहीं चला। वह उसके प्‍यार में इस कदर पड़ गई क‍ि वे उसे जीवन साथी बनाने को तैयार हो गई। सबसे खास बात तो यह है क‍ि उनका फैसला सुनकर उनके पर‍िजन और गांव वाले भी उनके साथ खड़े हुए। गांव वालों का मानना है क‍ि वह सांप भी ब‍िमबाला को प्‍यार करता है। उसने उसे कभी काटने की कोशि‍श नही की। यह कि‍सी चमत्‍कार से कम नही है। गांव वालों ने शादी के ल‍िए व‍िशेष इंतजाम कि‍ए थे। यह बात दूरदराज के गांवों में भी चर्चा का व‍िषय हो गई थी। जि‍ससे इस शादी में करीब 1500 से अध‍िक लोगों की भीड़ थी। हालांक‍ि ब‍िमबाला की शादी में वो जीव‍ित सांप शाम‍िल नहीं हुआ। ज‍िससे इसकी जगह ब‍िमबाला ने पूरे व‍िध‍िवि‍धान के साथ तांबे के सांप के साथ फेरे लेकर रस्‍म पूरी क‍िया।

 

 

 

डॉल्फिन से शादी: 

वहीं दिसंबर 2005 में, 41 वर्षीय ब्रिटिश करोड़पति महि‍ला शेरोन टेंडलर ने एक सिंडी नाम के डॉल्फिन से इजराइली रिसॉर्ट पर शादी रचाई थी। डॉल्फिन से शेरोन की मुलाकात 15 साल इसी रिसॉर्ट पर हुई थी। यहां पर साल में कई बार आती थी। इस दौरान उन दोनों के बीच प्‍यार हो गया था। शादी के द‍िन शेरोन टेंडल ने व्‍हाइट ड्रेस पहनी थी। 

बिल्‍लियों से शादी: 

ब्रिटेन की बार्बरेला का नाम भी इस ल‍िस्‍ट में शाम‍िल है। वह ने अपनी दो पालतु बिल्‍लियों से शादी कर ली। इनमें से एक का नाम है स्‍पाइडर और दूसरी का नाम है लगोसी। वह इन दोनों को बेइंतहा प्‍यार करती हैं। बार्बरेला ने यह कदम अपना 7 साल पुराना रिश्‍ता टूटने के बाद उठाया था। वह काफी दुखी और अकेला पन महसूस कर रही थीं।

कुत्‍ते से रचाई शादी: 

अर्जेंटीना में रहने वाली रोमिना पिटन के मंगेतर ने उनसे शादी से इंकार कर ल‍िया। रोमिना पिटन इस दौरान थोड़ी दुखी हुई लेकि‍न बाद में एक बड़ा फैसला लि‍या। इन्‍होंने अपने परिवार वालों की मदद से अपने पालतु कुत्‍ते से ही शादी कर ली। वह उसे बहुत प्‍यार करती हैं। 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *