Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव बहिष्कार के लिए रा.ज.पा. का शक्ति प्रदर्शन

 

 

रोशन झा, सप्तरी । २४ जेठ २०७४ दुसरे चरण का स्थानीय तह निर्वाचन बहिष्कार के लिए राष्टिय जनता पार्टी ने आज मधेश के सभी गाऊँपालिका और नगरपालिका में रैली,नारा जुलुस और बिरोध सभा के साथ शक्ति प्रदर्शन किया है ।

सप्तरी जिल्ला के १७ गाऊँपालिका और नगरपालिका को मिलाकर शैलेश साह के नेतृत्व में भारदह से निकली बृहत बिरोध जुलुस बाजार परिक्रमा करके कंकालीनि मा.वि. के प्राड़गण में बिरोध सभा में परिणत हुई ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: मधेश के 162 लोग अब भी लापता, रो रो के परेशान हैं परिवारजन

राष्टिय जनता पार्टि के बरिष्ट उपाध्यक्ष नवल किशोर साह लगायत हजारौं मधेशी जनता की सहभागिता में की गई प्रदर्शन में महिलाओं की भी उल्लेखनिय सहभागिता देखने को मिली । “हमारी माँगे पुरी करो, स्थानिय निर्वाचन बहिस्कार करो” जनसंख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र कायम करो, सहिद राजीव राउत, रामकृष्ण राउत, बिरेन्द्र राम, रघु साफी अमर रहे, मधेशी एकता जिन्दाबाद, राष्टिय जनता पार्टी जिन्दाबाद आदि नारों के साथ निकली बिरोध रैली नेपाल सरकार को स्पष्ट चुनौती दे रही थी की बिना संविधान संशोधन के मधेश में निर्वाचन नही हो सकता है । रा.ज.पा. नेपाल की केन्द्रिय बिरोध कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मधेश के सभी गाऊँपालिका और नगरपालिका के केन्द्र बनाकर विभिन्न स्थान में बिरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानिय चुनाव बहिस्कार की घोषणा किया है ।

यह भी पढें   क्या रेस्क्यु मे सरकार असफल हो रही है ? एक मानवीय संवेदना केन्द्रित विश्लेषण : डा.विजय दत्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com