Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माघ ७ तक तीनों तहों के चुनाव संम्पन्न करनें की सरकार की प्रतिबद्धता पुरा होगा ?

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ जून ।
सरकार ने संविधान का क्रियान्वयन और माघ ७ गते के भीतर ही तीनों तहों के चुनाव संपन्न करने का निर्णय किया है । नवनिर्वाचित प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा की अध्यक्षता में प्रधानमन्त्री कार्यालय सिँहदरबार में हुई पहली मन्त्रीपरिषद् की बैठक ने संविधान द्वारा निर्दिष्ट संविधान क्रियान्वयन, संक्रमणकालीन व्यवस्थापन और दूसरे चरण के स्थानीय चुनाव को निर्धारित तिथि में ही सम्पन्न करने का निर्णय किया, ये जानकारी नवनियुक्त अर्थमन्त्री ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की ने दी ।

यह भी पढें   इनम सापकोटा प्रकरण से न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

साथ ही चिरचर्चित कामों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि भूकम्पोत्तर पुनर्निर्माण, जनता में प्रवाहित होने वाली सेवाओं को चुस्त बनाने, आर्थिक विकास को गति देने, शान्ति प्रक्रिया के बाकी कामों को पूर्णता देने जैसे कामों को सरकार ने प्राथमिकता में रखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com