स्थानीय तह सञ्चालन तथा व्यवस्थापन अभिमुखिकरण कार्यक्रम सुरु
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ जून ।
सघीय मामला तथा स्थानीय विकास मन्त्रालय के आयोजन में स्थानीय तह सञ्चालन तथा व्यवस्थापन सम्बन्धी अभिमुखीकरण कार्यक्रम काभ्रेपलाञ्चोक के धुलिखेल में आज से सुरु हुई हैं ।
स्थानीय विकास प्रशिक्षण प्रतिष्ठान के सहयोग में ३,४ और ५ करके तीन दिनों तक ये कार्यक्रम चलेगा ।
इस कार्यक्रम में ३,४ और ६ नं प्रदेश के महानगर, उपमहानगर और नगरपालिका के प्रमुख एवं उपप्रमुख तथा गाउँपालिका के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल होंगें ।
कार्यक्रम में उपप्रधा एवं सघीय मामला तथा स्थानीय विकास मंत्री विजयकुमार गच्छदार ने कहा की नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि के समक्ष ऐतिहासिक जिम्मेदारी सामने आई हैं और अब उसे एक अवसर के तौर पर सभी को लेना होगा ।


