Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या प्रियंका चोपड़ा ने कराई नाक की सर्जरी?

 

मुंबई.प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका से मुंबई लौटी हैं। आने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसमें उनकी नाक को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल खड़े किए हैं। वे प्रियंका से पूछ रहे हैं क्या उन्होंने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई है? हालांकि, इसका जवाब प्रियंका ही दे सकती हैं।
– इसी साल फरवरी में प्रियंका ने अमेरिकी चैट शो ‘द व्यू’ में पर्सनल लाइफ के कुछ सीक्रेट्स शेयर किए थे।
– प्रियंका ने था बताया कि मिस वर्ल्ड रहने के बाद भी जब उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, तो उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था।
– उन्होंने बताया था कि जब वे एक फिल्म प्रोड्यूसर के पास गईं, तो उसने उनका काफी मजाक बनाया। प्रियंका ने बताया “उस प्रोड्यूसर का कहना था कि मेरे नाक ठीक नहीं है, मेरी बॉडी की शेप अच्छा नहीं है।”
– प्रियंका ने शो में कहा था कि ये उनकी ऑरिजनल नाक है। प्रियंका ने कहा, “लोगों को लगता है कि मैंने काफी सर्जरी कराई है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।”
– बता दें कि हाल ही में प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ रिलीज हुई है और अब वे अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की तैयारी कर रही हैं। फिलहाल, उनके पास कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *