Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा नें एैलान किया शख्त आन्दोलन, चुनाव को किया बहिष्कार (प्रेस विज्ञप्ति के साथ)

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २ जून ।
संविधान संशोधन किए बगैर स्थानिय निकाय का चुनाव बहिष्कार करनें के निर्णय करतें हुयें राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल नें फिर से आन्दोलन करनें का एैलान किया हैं ।
प्त्रकार सम्मेलन का आयोजन कर राजपा ने अपना आन्दोलन का कार्यक्रम को सार्वजनिक किया हैं । आन्दोलन बिल्कुल शख्त और निर्णायक होने के जिक्र करतें हुयें असार १० से अनिश्चिकालिन आम हडताल का कार्यक्रम को भी तय किया हैं ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार द्वारा मित्र देशों से डीएनए परीक्षण और फोरेंसिक सहायता की मांग

 

राष्ट्रिय जनता पार्टी राजपा नेतृत्व की संघीय गठबन्धन ने स्थानीय तह के दुसरे चरण के चुनाव में शामिल न होने का एलान किया हैं । गठबन्धन की आज हुई बैठक ने ये निर्णय किया की जब तक हमारी मागें पुरी नही की जाती तब तक हम चुनाव में शामिल नही होंगे ।

गठबन्धन ने इस के साथ हि तीसरे चरण के संघर्ष के कार्यक्रमो का भी एलान किया हैं जिसमे जिला मुख्यालयों में धर्ना ,जुलुस से लेकर आम हडताल करने लगायत के कार्यक्रम शामिल हैं । गठबन्धन के मुताबिक अगर राजपा की मागों को संबोधीत किया जाता हैं तों वों सहमति में आने के लिए भी तयार हैं ।

यह भी पढें   पोखरा लाए गए रसुवा बाढ़ में मृतकों के 102 शव,शवों के प्रबंधन में समस्या

सरकार ने राजपा को चुनाव में शामिल करबाने के लिए चुनाव की तीथी में फेरबदल और चुनाव संबन्धी कानुन का भी संशोधन किया था ।
इस से पूर्व प्रधानमंत्री तथा मंत्रीपरीषद कार्यालय सिहदरबार में सत्तारुढ दल और राजपा नेपाल की बैठक हुई थी जिसमें कोइ सहमति नही बन पाई ।

सम्मेलन में राजपा नेपाल के ६ दलों के अध्यक्ष मण्डल के संयोजक महन्थ ठाकुर, राजेन्द्र महतो, राजकिशोर यादव, अनिल कुमार झा, शरत सिंह भण्डारी और महेन्द्र राय यादव लगायत के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित था ।

यह भी पढें   भोटेकोशी नदी में फिर बढ़ी बाढ़, प्रशासन ने जारी की सतर्कता चेतावनी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com