महिलाओं के राजनीतिक अधिकार सुनिश्चित हुवा हैं : राष्टपति भण्डारी

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ जून ।
राष्ट्रपति बिद्यादेवी भण्डारी ने कहा की संविधान ने महिला और पूरुष के बिच रहें विभेद का अन्त्य करतें हुए महिला के हक अधिकार को सुनिश्चित किया हैं ।
महिला सुरक्षा दबाब समूह के २५ वें बार्षिकोत्सब कार्यक्रम को आज काठमाडौ में सम्बोधीत करतें हुए राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा कि अब महिलाओं के राजनीतिक अधिकार सुनिश्चित हो चुके हैं और अब आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण की ओर सभी कों अपना ध्यान केन्द्रित करने की जरुरत हैं ।
राष्टपति भण्डारी ने आगें कहा की पहलें चरण के स्थानीय तह के चुनाव में उल्लेखनिय तौर पर महिलए नेतृत्व तह पर निर्बाचित हुई हैं और मुझे विश्वास हैं की अब होने जारहें चुनाव में भी महिलाओं की उतनी हि सहभागीता रहेगी ।

