राजपा को चुनाव में लानें के लिए सरकार मुमकिन कोशिसें कर रहें हैं : विजय गच्छदार

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १२ जून ।
उप–प्रधान एवं संघीय मामला तथा स्थानीय विकास मंत्री विजय कुमार गच्छदार ने कहा कि आषाढ़ १४ गते के लिए निर्धारित दूसरे चरण के स्थानीय तह के चुनाव की तिथि के आगे बढ़ने की कोई संभावना नहीं है ।
विराटनगर विमानस्थल पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उप–प्रधानमंत्री गच्छदार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता पार्टी को चुनाव में सहभागी कराने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है ।

