Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दार्जिलिंग हिंसा : लोगों को भड़काते दिखे गुरुंग!

 
अासाढ ४ गते
दार्जिलिंग में लगातार सातवें दिन हिंसा और बवाल जारी है। इस बवाल में सुरक्षाबलों के साथ हिंसा में 3 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने के बाद दार्जिलिंग में प्रदर्शनों का दौर तेज हो गया है। हालांकि दार्जिलिंग में कर्फ्यू जारी है, पर गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा(जीजेएम) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग लोगों को भड़काते और कर्फ्यू तोड़ने की अपील करते दिखे।

गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा(जीजेएम) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने रविवार की सुबह से ही लोगों से दार्जिलिंग के मशहूर चौक बाजार पहुंचने की अपील की थी, ताकि वो प्रदर्शन में शामिल हो सके। जबकि इस पूरे इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। गुरुंग की अपील पर सुबह 11.20 बजे से शांति मार्च शुरु हो गया। उससे पहले काफी संख्या में लोग चौक बाजार पहुंचे।

यह भी पढें   भारत ने चार जलविद्युत परियोजनाओं से बिजली निर्यात की अनुमति नवीनीकृत की

गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा(जीजेएम) ने ये दार्जिलिंग बंद होने के सातवें दिन ये विरोध प्रदर्शन शनिवार को अपने 3 कार्यकर्ताओं के मारे जाने के विरोध में बुलाया है। जीजेएम के 3 काडर शनिवार को पुलिस के साथ झड़प में मारे गए थे, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गोरखालैंड की मांग को लेकर दार्जिलिंग में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों का ये नया दौर कुछ समय से बंगाली भाषा को लादे जाने के विरोध में हो रहा है। दरअसल, ममता बनर्जी की अगुवाई में पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगाली को पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य बना दिया था। जिसके बाद बंगाली लादे जाने के विरोध में गोरखालैंड के अर्ध-स्वायत्तशाषी इलाकों में हिंसा फैल गई। मौजूदा समय में दार्जिलिंग में सुरक्षा बलों के साथ ही आर्मी की भी तैनाती की गई है।

यह भी पढें   सुधाकर दलेला होंगे नेपाल में भारत के राजदूत
साभार अमर उजाला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com