Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई मधेश वस्ती विकास के लिए २८ अर्ब एशियाई पूर्वाधार निवेश बैंक द्वारा देने की प्रतिवद्धता

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २० जून ।
एशियाई पूर्वाधार निवेश बैंक ने नेपाल की अलग अलग छह परियोजनाओं में तकरीबन १ खरब २० अरब का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है ।

दक्षिण कोरिया के जेजु में इसी आषाढ़ के २ से ४ गते तक चली बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में शिरकत कर लौटे हुए अर्थमन्त्री ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की ने त्रिभुवन अन्तर्रा्ष्ट्रिय विमानस्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत में ये जानकारी साझा की ।

यह भी पढें   भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर की बात, सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

उनके मुताबिक काठमांडू घाटी में विद्युत् वितरण प्रणाली के सुधार परियोजना में १० अरब, तराई मधेश बस्ती विकास एवं व्यवस्थित शहरीकरण परियोजना में २८ अरब, काठमांडू के सामाखुसी से नुवाकोट छहरे तक के सुरङ मार्ग में २६ अरब, पोखरा–बेनी–जोमसोङ सडक की स्तरोन्नति में १६ अरब, शारदा बबई जलविद्युत् परियोजना में २० अरब और विद्युत् प्राधिकरण द्वारा आगे बढ़ाए जा रहे ८७ मेगावाट की तामाकोसी पाँचवें में १८ अरब रुपए निवेश करने की सहमति बैंक ने जताई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com