Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी मलेठ घटना के रिपोर्ट मानव अधिकार आयोगद्वारा सार्वजनिक

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २० जून ।
सप्तरी जिले के राजविराज मलेठ में गत फागुन २३ गते को मधेशी आंदोलनकारियों और पुलिस की झड़प में हुए हताहत की जाँच रिपोर्ट उच्चस्तरीय टोली ने मानव अधिकार आयोग में पेश की है ।
आयोग की प्रवक्ता मोहना अन्सारी ने एक प्रेस रिलीज के जÞरिए ये जानकारी दी है । प्रेस बयान में कहा गया है कि राजविराज में उस दिन नेकपा (एमाले) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा समर्थक और सुरक्षाकर्मी की झड़प में पाँच लोगों की हुई मौत की घटना की जाँच रिपोर्ट आयोग को सौंपी गई है, जिसे जल्द ही साझा किया जाएगा ।
आयोग ने सप्तरी की मलेठ घटना की जाँच के लिए बीते चैत ३१ गते को जिले की उच्च अदालत के न्यायाधीश ताहिर अलि अन्सारी के संयोजकत्व में उच्चस्तरीय अनुसन्धान टोली का गठन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *