फोरम नेपाल का बीरगंज महानगर स्तरिय प्रशिक्षण सम्पन्न
बीरगंज, ६ गते | संघीय समाजवादी फोरम नेपाल ने आज बीरगंज महानगरपालिका स्तरीय अगुवा कार्यक्रर्ता बैठक एवं प्रशिक्षण सम्पन्न किया है । गोपाल मण्डली की सभा हल मे हुए कार्यक्रम मे फोरम नेपाल के केन्द्रिय सदस्यगण प्रह्लाद गिरि, मोहनलाल चौधरी, विरेन्द्र यादव, पर्सा जिला अध्यक्ष प्रदिप यादव, प्रवक्ता रामनरेश यादव ने सम्बोधन करते हुए पर्सा जिला मे फोरम नेपाल पहली पार्टी कैसे बनेगी और अधिक मात्राओ मे फोरम से लोगो को कैसे जोडा जाए इस बातो पर वक्ताओ ने जोड दिया था ।
इसी तरह अगामी दिन मे होने वाले स्थानिय निकाय के चुनाव मे बीरगंज महानगर के मेयर पद के उमेदवार एवं मधेस प्रदेश के कोषाध्यक्ष उद्योगपति विजय सरावगी को चुनाव जिताने के लिये गहन रुप से छलफल किया गया है । सरावगी ने कहा कि नगर क्षेत्र मे समाजिक एवं संगठनिक कार्य को तेजी से आने वाले दिन मे आगे बढाने की योजना बन रही है । एक दिन की प्रशिक्षण बीरगंज महानगर के अध्यक्ष राजुदिन बाबु के सभापतित्व मे सम्पन्न हुआ था ।




