Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी : माओवादी की चुनावी रैली में बम विस्फोट

 

११ असार, काठमाडौं ।

पूर्वपश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत नवलपरासी के सुनवल में माओवादी के चुनावी रैली में बम विस्फोट हुआ है । प्राप्त सुचना के अनुसार ६ लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है । घायलों को उपचार के लिए बुटवल ले जाया गया है ।
सुनवल नगरपालिका ३ में सोमनाथ खोला के पुल नजदीक ही बम विष्फोट हुआ है । पुल के किनारे पत्थरों के बीच छुपा कर बम रखा गया था ।
नेपाली कांग्रेस के चुनावी रैली खत्म होने के बाद माआवादी की रैली के समय बम फूटा, उसके बाद एमाले की रैली होने वाली थी ।
स्थानीय प्रशासन ने ३ लोगों के घायल होने की बात कही है जबकि माआवादी अपने ६ कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी दी है ।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *