Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में अवैध रुप से चल रहे निजी स्कुल बन्द, सप्तरी में अवैध स्कुल और अस्पतालाें की भारी संख्या

 

सिरहा, २५जुन ।

मनोज बनैता

जिला शिक्षा कार्यालय सिरहा ने जिला प्रशासन के समन्वय में कई वर्षौ से सरकारी मापदण्ड विपरीत सञ्चालन में रहे निजी स्कुलों को बन्द करने का निर्णय किया है । शिक्षा कार्यालय के श्रोत के अनुसार अवैध रुप से चल रहे स्कुलों को कइ महिनों से बन्द करने का निर्देशन दिए जाने पर भी उन अवैध स्कुल के संचालक  अनसुनी करते आ रहे थे । शिक्षा क्षेत्र मे हो रहेअनियमितताओं कोे मध्ये नजर रख्ते हुवे शिक्षा कार्यालय सिरहाने २५ जुन से उन अवैध स्कुलोंको बन्द करने का निर्णय किया है ।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीन लिया बचपन: रसुवा में भाई-बहनों और अपनों की तलाश में भटक रहे बच्चे

जिल्ला शिक्षा कार्यालय के अनुसार शिक्षा समिति के बैठक ने दर्ता नहीं  हुवे निजी स्कुलो को बन्द करनेका निर्णय किया है । शिक्षा कार्यालय के स्कुल निरीक्षक भवानी कट्टेल के नेतृत्व मे रहे टोली ने लहान रेन्बो इन्टरनेशनल एकेडमी, प्रिन्सटन स्कुल इसी तरह वस्तीपुर का मेरी चिल्ड्रेन एकेडेमी लगायत के स्कुलो को बन्द किया है । उन स्कुलों के संचालकको ने स्कुल बन्द का शिलबन्दी मुचुल्का स्थानीय अभिभावकों का रोहवर मे पत्र दियागया है । विनि कट्टेलके नेतृत्वके टोलीमे सञ्चारकर्मी, अभिभावक संघ, प्याब्सन, एनप्याब्सन और नेपाल पुलिस भी शामिल थे । सूत्र के अनुसार बन्द किए गए स्कुलों मे लहान रेन्वो कक्षा ९ तक, प्रिन्सेटन कक्षा ७ और मेरी चिल्ड्रेन कक्षा ६ तक विना दर्ताका सञ्चाल मे था । कुछ महिने पहले ही शिक्षा अधिकारी अरविन्द लाल कर्ण के नेतृत्व मे रहे अनुगमन टोली ने जिला मे बगैर दर्ताके ३६ निजी स्कुल संचालन मे रहने का सुची प्राप्त की थी । जिला शिक्षा कार्यालय सिरहा का अधिकारी कर्ण के अनुसार उन अवैध रुपसे चलरहे स्कुलोंने ना सिर्फ सरकारी कर पचाने का साजिश की है बल्की उन स्कुलों ने शिक्षाके नामपर नवयूवा पीढियों का भविश्य अन्धकार भी करनेकी कोशिश की है । अगर सिरहाका पडोसी जिला सप्तरी की बात करे तो सप्तरी मे हरेक गाँव और नुकक्ड पर  हमे ऐसे अवैध स्कुल और अस्पताल देखने को मिलेगा । शिक्षा और स्वास्थ क्षेत्रमे हो रहे कालाबजारी से हमारे जीवन मे प्रत्यक्ष प्रभाव पडने के कारण सरोकारवाला का ध्यान सप्तरी मे भी देना जरुरी है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com