Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश आन्दोलन में साथ-साथ चलने को तैयार : बिहार के पूर्वमन्त्री, मोदी भी जनकपुर में

 

कैलास दास,जनकपुरधाम, १२ असार । भारत बिहार के पूर्व पर्यटन एवं साँस्कृति मन्त्री सुनिल कुमार गुप्ता (पिन्टु) ने कहा है कि मधेश का समाजिक आन्दोलन में हम साथ-साथ चलने के लिए तैयार है ।

जनकपुरधाम मे सोमवार तेली कल्याण समाज नेपाल द्वारा आयोजित ‘स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम’ में उन्होने यह बात कही । उन्होने कहा जातीय उत्थान एवं पहुँच के लिए शिक्षित, संगठित और संघर्ष करना होगा । हमारे पास नोट भी है, भोट भी है लेकिन राज्य नही है । इसलिए अगर मधेश मे समाजिक आन्दोलन हुआ तो उसमे हम साथ-साथ चलने के लिए तैयार है ।

मधेश में जैसा अधिकार के लिए मधेश आन्दोलन हो रहा है  वैसा ही समाजिक आन्दोलन की भी आवश्यकता है। मधेश आन्दोलन मधेशी जनता के अधिकार का आन्दोलन है ऐसा हमने समझा है |  इस आन्दोलन मे भारत सरकार की सहयोग के लिए हम दिल्ली तक जाने के लिए भी तैयार है उन्होने कहा ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

सवाँ सौ करोड जनता जैसा मै छोटा भाई : पंकज मोदी

भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र दामोदारदास मोदी का सबसे छोटा भाई पंकज दामोदारदास मोदी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी मेरा सँगा भाई है । हम भाई मे सबसे छोटे है । वे अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आज भारत जैसा विशाल देश का प्रधानामन्त्री हैं । हम उनके सँगा भाई होते हुए भी वे जिस प्रकार सावा सौ करोड जनता के साथ व्यवहार कर रहे है वैसा ही मेरे साथ भी कर रहे है । उनकी नैतिकता, इमान्दारिता और कडी मेहनत को हम सलाम करते है उन्होने कहा ।

यह भी पढें   प्रमुख प्रतिपक्षी दलों की बैठक शुरु

उन्होने यह भी कहा कि भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी अपना ही स्वभाव और चिन्तन के है । वह धार्मिक स्वभाव के व्यक्ति है । इसलिए मै चाहुँगा की वे भी एक बार जनकपुर दर्शन करेने आवें ।

पंकज मोदी ने यह भी कहा कि नेपाल—भारत के साथ रोटी और बेटी का सम्बन्ध आज से नही परा पूर्वकाल से है । इसे बरकरार ही रहने दे । पहले यहाँ की सीता मैया फिर अबध का राम है ।

यह भी पढें   कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु

तेली समाज का केन्द्रिय अध्यक्ष शैलेन्द्र साह की अध्यक्षता में हुआ ‘स्वागत तथा सम्मान कार्यक्रम’ मे जनकपुर उपमहानगरपालिका का पूर्व मेयर बजरंंग प्रसाद साह ने कहा कि भारत का प्रधानमन्त्री नरेन्द्र दामोदारदास मोदी को जनकपुर आने की बहुत इच्छा है । जनकपुरवासी भी उनका स्वागत के लिए आतुर है । भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी को जनकपुर लाने के लिए पहल कर देने के लिए उनका छोटा भाई पंकज मोदी से उन्होने आग्रह किया है ।

कार्यक्रम मे समाज का सचिव सत्यनारायण साह, बिहार महिला संघ का अध्यक्ष कंचना गुप्ता, बिहार का भाजपा उपाध्यक्ष लालबाबु साह सहित के व्यक्तिओ ने अपना विचार रखा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com