फोरम नेपाल के लिये खुशी की खबर, जीत की शुरुआत

काठमांडू । दूसरे चरण के स्थानीय निर्वाचन में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और नयाँ शक्ति पार्टी ने भी जीत की शुरुआत की है । रुपन्देही जिला के शुद्धोधन गाउँपालिका– में फोरम नेपाल और नयाँ शक्ति पार्टी के गठबन्धन से उम्मीदवार बने उदयराज गडरिया ने वडाअध्यक्ष में जीत हासिल की है । गडरिया फोरम नेपाल के उम्मीदवार हैं ।
प्रदेश नं. १, ५ और ७ में बुधबार सम्पन्न निर्वाचन की मतगणना जारी है । साम साढे ५ बजे प्राप्त मत परिणाम के अनुसार गांवपालिका तथा नगरपालिका प्रमुख में नेकपा एमाले ५७, नेपाली कांग्रेस ४६, माओवादी केन्द्र १६, राप्राप २, फोरम–नयाँ शक्ति ४, फोरम लोकतान्त्रिक ३, और अन्य पार्टीया ३ स्थान में आगे हैं ।

