रोल्पा में मतगणना के क्रम में विवाद
रोल्पा के सुकिदह गाँवपालिका में मतगणना के विषय को लेकर विवाद की खबर आ रही है । वडाअध्यक्ष उम्मीदवारों ने वडा नम्बर ३ के मतपेटिका को अपनी अनुपस्थिति में खोलने के कारण विरोध जताया है ।
मतपेटिका खोलने पर उसमें चिठ्ठी और कुछ मतपत्र जले हुए मिले हैं ।
कांग्रेस, एमाले, माओवादी लगायत के दल के प्रतिनिधियों ने कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है । कांग्रेसका इन्द्रबहादुर खत्री, एमाले के नेबबहादुर ओली और माओवादी केन्द्र के जलेश केसी ने कहा है कि हम सबकी सहमति के विपरीत मतपेटी खोला गया है ।
हालाँकि निर्वाचन अधिकृत रुद्रप्रसाद रेग्मी ने सबसे अनुरोध किया है कि मत गणना सम्भव है इसलिए विवाद ना करें ।


