Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

मदनभण्डारी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार कमल कोइराला को

 

१५ असार,काठमाडौं ।

इस वर्ष का मदन भण्डारी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार बरिष्ठ पत्रकार तथा लेखक कमल कोइराला को प्रदान किया जाएगा ।
नेकपा एमाले के केन्द्रीय प्रचार बिभाग द्वारा स्थापित इस पुरस्कार को पाने वालेकोइराला दूसरे व्यक्ति हैं । पहली बार यह पुरस्कार फोटो पत्रकार चन्द्रशेखर अधिकारी को लिया गया था ।
नेपाल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष डा. महेन्द्र विष्ट की अध्यक्षता में बरिष्ठ पत्रकार तीर्थ कोइराला,शार्दूल भट्टराई और शीतल साह की समिति ने कोइराला का चुनाव किया है ।

यह भी पढें   महाविनाशकारी 'हिम-विस्फोट': लांगटांग में 2.5 करोड़ घनमीटर हिमचट्टान के गिरने से रसुवागढ़ी में प्रलय

विगत पाँच दशक से लेखन तथा सम्पादन में संलगन कोइराला दृष्टि, जनआस्था, साँघु, अन्नपूर्ण पोष्ट दैनिक पत्रिका के स्तम्भकार हैं । पुरस्कार की राशि ५० हजार है ।

एमाले प्रचार विभाग के सचिव बिष्णु रिजाल ने कहा है कि जल्द ही कार्यक्रम आयोजना कर पुरस्कार वितरण किया जाएगा । पूर्व सांसद कोइराला कोरिया के लिए पूर्व नेपाली राजदूत रह चुके हैं ।

वो पूर्व प्रधानमन्त्री मातृका प्रसाद कोइराला के बेटे और कोइराला परिवार के एकमात्र वामपन्थी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com