Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिंदुओं का एक मंदिर, जहां लोग जाने से डरते हैं– जानें कहाँ हैं वह मन्दिर

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ जून ।

मृत्यु के देवता का है मंदिर

भारत में एक ऐसा मंदिर भी हैं जहां लोग दर्शन करना तो क्या पांव रखते हुए भी डरते हैं । जी हां ये मंदिर है मुत्यु के देवता यमराज का । जहां लोग पास में से भी गुजरने से डरते हैं। चम्बा में है ये मंदिर इस दुनिया में सिर्फ ये ही एक मंदिर है जो यमराज को समर्पित हैं । यह मंदिर हिमाचल के चम्बा के पास छोटे से कस्बे भारमोर में स्थित हैं । लोग यहां आने से डरते हैं। यह मंदिर एक घर की तरह ही दिखता हैं। लोग इस मुत्यु के देवता के मंदिर में आने से काफी कतराते हैं । वो लोग बाहर से ही प्रार्थना करके निकल जाते हैं । कहा जाता है इस मंदिर में एक कक्ष बना हुआ हैं जो चित्रगुप्त को समर्पित हैं ।

यह भी पढें   अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत मिलने का अनुमान

 

मृत्यु के बाद यहां आती है आत्मा

यमराज के सहायक जो लोगों के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब किताब रखते हैं । कहा जाता हैं कि इस मंदिर में चार गुप्त दरवाजे हैं कि जो कि सोने, चांदी, तांबे और लोहे के बने हुए हैं । जैसा कि पुराण में भी कहा गया है कि यमराज इस बात का निर्णय लेते हैं कि कौनसी आत्मा किस दरवाजे से होकर मुत्युलोक में पहुंचेगी । विद्धानों के अनुसार यहां आने वाले आत्मा चित्रगुप्त के पास आकर मिलती हैं । जो उनके अच्छे और बुरे कर्मों के बारे में बताते हैं । ताकि इस बात का निर्णय लिया जाए कि वो कौनसे दरवाजे से मुत्युलोक के लिए निकलेगी ।

यह भी पढें   भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के नेता गोविन्द अधिकारी गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com