Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या के दोस्त ने कैमरे को देखते ही छिपाया चेहरा!

 
नव्या नवेली को मुंबई के एक सिनेमाघर में उनके एक दोस्त के साथ स्पॉट किया गया (फोटो साभार- india.com)

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली को कौन नहीं जानता. नव्या अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अब एक बार फिर नव्या खबरों में छाई हुई है वजह है उनका एक मिस्ट्री फ्रेंड. दरअसल रविवार की रात नव्या नवेली को मुंबई के एक सिनेमाघर में उनके एक दोस्त के साथ स्पॉट किया गया.
वैसे तो नव्या कई बार अपने दोस्तों के साथ देखी जाती रही लेकिन इस बार नव्या के इस दोस्त ने कुछ ऐसा किया जिसके कारण वो खबरों में आ गई.
दरअसल नव्या और उनका दोस्त जैसे ही थियेटर से बाहर निकले तो वहां मौजूद मीडियाकर्मी उनकी तस्वीरें लेने लगे. मीडिया की इस भीड़ को देख पहले तो नव्या का दोस्त तेजी से अपनी कार की तरफ भागने लगा.

जिसके बाद जैसी दोनों गाड़ी में बैठे तो नव्या का ये मिस्ट्री दोस्त मीडिया के कैमरों से अपनी सूरत छिपाने की कोशिश करता दिखाई दिया.

उसने अपने कुर्ते से अपनी शक्ल छिपा ली और फिर उसी हाल में गाड़ी लेकर चलता बना. इस कार को उनका एक दोस्त चला रहा था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed