Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक खाेजेगा वाईफाई हॉटस्पॉट

 

२ जुलाई

अब फेसबुक अपने यूजर्स को आसपास के वाई-फाई हॉटस्पॉट की खोज करने में भी मदद करेगा। फेसबुक ने पिछले साल ‘फाइंड वाई-फाई’ के नाम से फीचर लांच किया था। उस समय इसे केवल आइओएस यूजर्स के लिए और कुछ देशों में ही लांच किया गया था।

फेसबुक के इंजीनियरिंग डायरेक्टर एलेक्स हिमेल ने कहा, ‘हम पूरी दुनिया में आइओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फाइंड वाई-फाई का विकल्प खोलने जा रहे हैं। यह ऐसे यूजर्स के लिए मददगार होगा, जिनके पास सेल्युलर डाटा कम हो।’ इसके इस्तेमाल के लिए फेसबुक एप पर ‘मोर’ टैब में ‘फाइंड वाई-फाई’ का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढें   कर्णाली बस हादसा – लापता लोगों में से चार की पहचान

स्पैम और फेक न्यूज पर लगेगी लगाम

फेसबुक ने झूठी खबरों और गलत पोस्ट से निपटने के लिए नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट में ऐसा एल्गोरिदम लगाया गया है, जिससे आपकी न्यूज फीड में बेकार पोस्ट कम से कम दिखेंगीं। फेसबुक में न्यूज फीड वाइस प्रेसीडेंट एडम मोसेरी ने कहा, ‘हम हमेशा से न्यूज फीड में लोगों को बेहतर अनुभव देने का प्रयास करते हैं। नया अपडेट इस अनुभव को और अच्छा करेगा।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *