Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन फेल हुई रॉकेट लॉन्चिंग

 

बीजिंग,३जुलाई

चीन के अंतरिक्ष अभियान को तगड़ा झटका लगा है। ज्यादा वजन ले जाने वाले लांग मार्च-5 वाई-2 रॉकेट का प्रक्षेपण रविवार को विफल हो गया। प्रक्षेपण के तुरंत बाद रॉकेट में गड़बड़ी की बात सामने आ गई थी। इस रॉकेट के जरिये साढ़े सात टन वजनी शिजियान-18 संचार उपग्रह को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने की योजना थी। मामले की जांच कराने की बात कही गई है।

यह भी पढें   कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, वाई-2 का प्रक्षेपण दक्षिणी प्रांत हैनान के वेनचैंग स्पेस लांच सेंटर से स्थानीय समय के अुनसार रविवार शाम 7:23 बजे किया गया था। उड़ान भरने के तुरंत बाद रॉकेट में गड़बड़ी का पता चला। प्रक्षेपण का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। शुरुआत में अभियान को सफल बताया गया था। बाद में शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने प्रक्षेपण के विफल होने की जानकारी दी। साढ़े सात टन वजनी शिजियान-18 चीन का अब तक का सबसे वजनी सेटेलाइट है। इसके माध्यम से डोंगफांगहोंग-5 सेटेलाइट प्लेटफॉर्म और क्यू/वी बैंड का परीक्षण करना था। मालूम हो कि चीन ने हाल के वर्षो में अपना अंतरिक्ष अभियान तेज कर दिया है।

यह भी पढें   व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, एक व्यक्ति की मृत्यु

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि वाई-2 श्रेणी के पहले रॉकेट ने नवंबर, 2016 में पहली उड़ान भरी थी। अप्रैल में मालवाहक यान तियानझाओ-1 को लांग मार्च-7 वाई-2 के जरिये प्रायोगिक अंतरिक्ष स्टेशन में भेजा गया था। इस स्टेशन के वर्ष 2022 से कार्य शुरू करने की संभावना है। तियानझाओ-1, तियानगोंग-2 से ज्यादा बड़ा और वजनी था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *