Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत अाैर चीन के रिश्ताें में बढता तनाव : चीन ने दी युद्ध की धमकी

 

४जुलाई

पिछले तीन सप्ताह से भारत अाैर चीन के बीच डाेकलम इलाके काे लेकर बहस जारी है । चीन लगातार भारत काे धमकी देता अा रहा है अाैर सामरिक तैयारी भी कर रहा है । एेसे में चीन के एक विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि अगर भारत चीन की बात नहीं सुनता है तो चीन अपनी सैन्य ताकत का इस्तेमाल करने को मजबूर हो जाएगा।

डोकलम में दोनों देशों के बीच पिछले तीन सप्ताह से गतिरोध जारी है। दोनों देशों के बीच अब तक किसी मुद्दे पर गतिरोध इतना लंबा नहीं खिंचा था। हालात का जिक्र करते हुए चीन का सरकारी मीडिया और थिंक टैंक यहां तक कह चुके हैं कि अगर दोनों देशों के बीच पैदा हुए विवाद को सही तरीके से नहीं संभाला गया तो युद्ध भी हो सकता है।

यह भी पढें   जापान में आए भूकंप से भारी तबाही, भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत, कई लापता

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्‍स ने शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के शोधकर्ता हू जियांगके हवाले से कहा, ‘इतिहास का हवाला देते हुए चीन भारत को समझाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। चीन शांति से समस्या के समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहा है। अगर भारत नहीं सुनता है तो फिर चीन के पास समस्या को सुलझाने के लिए सैन्य तरीका आजमाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचेगा।

यह भी पढें   जापान में आए भूकंप से भारी तबाही, भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत, कई लापता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com