Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिंदी में कहा स्वागत है मेरे दोस्त

 
इजराइल दाैरे पर जाने वाले माेदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री । विश्व की निगाह इस यात्रा पर टिकी हुई है इजरायली प्रधानम‌त्री  बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल 70 साल से इस घड़ी का इंतजार कर रहा था ।इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।
भारतीय प्रधानमंत्री अाज तीन दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर  इजरायल दौरे पर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू व अन्य नेताओं ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इजरायल पहुंचे भारतीय पीएम मोदी से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एयरपोर्ट पर एक दूसरे के गले मिले।
तेल-अवीब एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिंदी में कहा कि स्वागत है मेरे दोस्त। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल 70 साल से इस घड़ी का इंतजार कर रहा था। नेतन्याहू ने पीएम मोदी से कहा कि आपने कहा था कि ‘स्काई इज लिमिट’ लेकिन हम कहते हैं कि स्काई भी कोई लिमिटनहीं है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

भारत-इजरायल के स्पेस कार्यक्रम की साझेदारी से आसमान की सीमाएं भी पीछे छूट गई हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल और भारत के संबध अंतरिक्ष तक हैं और यह आसमान से भी ऊंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इजरायल के इस भव्य स्‍वागत के लिए ‘मैं अपने दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू का शुक्रिया करता हूं। मेरा दौरा दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रतीक है। मोदी ने कहा भारत एक युवा लोकतंत्र है। भारत के युवा देश की ताकत है। उच्च और तकनीकि विकास के लिए भारत इजरायल को सबसे प्रमुख साझेदार मानता है।

यह भी पढें   हिन्दू जीवन-दर्शन : प्रकृति की पूजा नहीं, उसकी रक्षा भी हमारा धर्म है : बिमल सरार्फ

मालूम हो कि इजरायल की यात्रा पर जाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बातचीत और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर लगी हुई हैं। पीएम मोदी 4 से 6 जुलाई तक इजरायल दौरे पर रहेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com