Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत अाैर चीन में बढता तनाव

 

६जुलाई

बीजिंग, चीन ने भारत पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। चीन ने कहा कि भारत यह कहकर लोगों को भ्रमित कर रहा है कि डोकलाम में चीन जिस सड़क निर्माण कर रहा है वह सिक्किम सेक्टर के ‘चिकंस नेक’ के करीब है। इससे उत्तर पूर्वी राज्यों तक भारत की पहुंच खतरे में पड़ सकती है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि भारत डोकलाम में सड़क निर्माण पर जबरन विवाद खड़ा कर रहा है। गेंग ने कहा कि भारत 1890 की चीन-ब्रिटेन संधि को नजरंदाज करते हुए लोगों में भ्रम फैला रहा है। उसका कहना है कि भारत पंचशील समझौते का उल्लंघन कर रहा है। चीन का कहना है कि सीमा विवाद पर भारत वार्ता करना चाहता है तो उसे अपनी सेना पीछे हटानी होंगी।

यह भी पढें   मैं अपनी जनता के बीच में जाना चाहती हूँ – शेख हसीना

चीन की मीडिया ने धमकी दी कि अगर युद्ध हुआ तो भारत को 1962 की तुलना में अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा। चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपने संपादकीय में कहा कि भारत को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। डोकलाम इलाके में तीसरे सप्ताह भी गतिरोध जारी है। उसने यह भी दावा किया कि चीनी लोग भारत के उकसावे से आहत हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com