Tue. Nov 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर की मतगणना में ७००० से भी ज्यादा मत बदर होने की खबर (अपडेट)

 

 

 

 

बिराटनगर, राजनरायन यादव |

पुनश्च: अपडेट-१ ,  विराटनगर में मेयर के उम्मीदवारों की मतगणना में  आगे और पीछे चलने का खेल जारी है | अभी इस बक्त कांग्रेश फिर से आगे चल रहा है | एक अपुष्ट खबर के अनुसार  विराटनगर की मतगणना में ७००० से भी ज्यादा मत बदर होने की खबर है | उमेश यादव दावा करतें हैं की उनका प्रभाव वाले क्षेत्र का मत बदर हुआ है | निर्वाचन आयोग इसकी कोई जानकारी नही दे रही है | लेकिन भारी संख्या में मत बदर होने का समाचार बाहर है | लोगों ने निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया है कि आयोग अपनी गलती छिपाने के लिए शी जानकारी नही दे रही है |

यह भी पढें   चीन दौरे को फलदायी बनाने के लिए रवि लामिछाने ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दिए निर्देश

बिराटनगर महानगरपालिका की ताजा अपडेट मतगणना अनुसार संघीय समाजवादी फोरम , नेपाल ने १७५९३ मत और कांग्रेस ने १७२९५ मत तथा एमाले ने १४१५४ मत प्राप्त किया हैं । अब जितना देर के लिए हो २९८ मत से संघीय समाजवादी फोरम के उमेश यादव काग्रेस के भीम पराजुली से आगे चल रहें है | हलाकि नेपाली मिडिया अब तक यह खबर देने में शर्मा रही है | वहीं फोरम नेपाल के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर छा गयी है अब देखना यह की जीत में में बदलता है या नही | लेकिन अबतक की स्थिति यही बता रही है कि सं. स फोरम नेपाल पहला  स्थान में पहुंच चुकी है जबकि मतगणना अभी   ६,७, ८ , ९ , १० , ११ ,१२ वार्ड में वांकी है | यहाँ लगभग ३२००० वोटिंग हुआ है और इसमें  फोरम नेपाल की स्थिति अच्छी मानी जाती है | उमेस यादव और  सं. स फोरम नेपाल के लिए अच्छी खबर है |

यह भी पढें   नेकपा की स्थायी कमिटी की बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी पहुँची च्यासल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com