Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोज खाएं यें पाँच चीजें, छुट जाएगी स्मोकिंग की लत

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ जुलाई ।
स्मोकिंग छोड़ने के तरीकों को लेकर परेशान हैं तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है । इसका जवाब आपके घर में ही है । इन चीजों को रोज खाने की आदत डालें और फिर इनका असर देखें–

ओट्स

ओट्स आपके शरीर से हार्मफुल टाँक्सिंस को निकालने का काम करता है । जिससे स्मोकिंग की क्रेविंग कम होती है । इसके लिए रोज सुबह ओट्स खाएं और खूब सारा पानी पीएं ।

यह भी पढें   बैंकक के पब में लगी आग, २७ की मृत्यु, ६३ लोग घायल

शहद

शहद में कइ विटामिन, एनजाइम्स और प्रोटींस होते हैं । डा‘क्टर्स इन सभी के नियमित सेवन को स्मोकिंग छोड़ने में काफी लाभकारी मानते हैं । ज्यादा अच्छे रिजल्ट के लिए अ‘ार्गे्निक हनी के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है ।

मूली

मूली का सेवन चेन स्मोकर्स या स्मोकिंग के एडिक्ट्स के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है । इसके सेवन से स्मोकिंग करने की प्रवृत्ति कम होती है । अगर इसका सेवन शहद के साथ किया जाए तो परिणाम और अच्छे मिलते हैं ।

यह भी पढें   नेपाल के सोलुखुम्बु में गुम्बा (बौद्ध मठ) भवन का संयुक्त शिलान्यास

मुलेठी

अगर लगातार मुलेठी का सेवन किया जाए तो इससे स्मोक करने की लत छूटती है । दरअसल इसे सिगरेट का सब्टीट्यूट माना जाता है । ये पाचन तंत्र को नियमित करता है ।

पानी

पानी से बेहतर कुछ नहीं । ये मानव शरीर के लिए सबसे जरूरी है । इसलिए लगातार पानी पीते रहें । ये टा‘क्सिंस को बाहर निकालता है । हर बार खाने के ज्ञछ मिनट बाद एक गिलास ठंडा पानी पीना चाहिए । ये मेटाबोलिक रेट को बैलेंस करता है । बा‘डी क्लीन होती है और इससे स्मोकिंग की क्रेविंग भी कम होती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *